सत्यापन अभियान में 25 ई-रिक्शा सीज
हरिद्वार, मई 12 -- हरिद्वार, संवाददाता। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए परिवहन विभाग का ई-रिक्शा सत्यापन अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को शिवमूर्ति चौक से ललतारो पुल के बीच चलाए गए विशेष अभियान में बिना सत्यापन और बिना निर्धारित क्यूआर कोड स्टिकर संचालित ई-रिक्शाओं पर सख्त कार्रवाई की गई। जांच के दौरान अनियमितता पाए गए 25 ई-रिक्शाओं को सीज कर उनके चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के अनुपालन में यह अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान परिवहन कर अधिकारी गोवर्धनपुर मुके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.