कार्यालय संवाददाता, सितम्बर 18 -- यूपी में बलिया के पशुहारी गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रहस्यमय बीमारी से हुई मौतों का राज एम्स गोरखपुर के डॉक्टरों की टीम ने सुलझा दिया है। विस्तृत जांच और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद मौतों की असली वजह ड्रॉप्सी बीमारी निकली है, जो सत्यानाशी (आर्जीमोन मैक्सिकना) के बीजों से बने जहरीले तेल के इस्तेमाल से हुई थी। इलाज के बाद परिवार के जीवित बचे पिता और पुत्र स्वस्थ होकर एम्स से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। परिवार के तीन सदस्यों की मौत बीमारी के कारण बताई गई है। गौरतलब हो कि बलिया के बेल्थरा रोड तहसील क्षेत्र के पशुहारी गांव निवासी शिवचंद राजभर के परिवार में 29 अगस्त से मौतों का सिलसिला शुरू हुआ। पत्नी आशा देवी (45) की मौत 29 अगस्त को हुई। इसके बाद एक सितंबर को मां जोनिया (80) की मौत हो गई। मां का दाह सं...