बाराबंकी, दिसम्बर 21 -- निन्दूरा। क्षेत्र के मुंडा गोपाल आश्रम के प्रमुख संत स्वामी सत्यानंद महराज जी की पदयात्रा के दौरान कस्बा टिकैतगंज में ग्रामीणों का दिल छू लिया। इस दौरान, स्थानीय लोगों ने संत का स्वागत करते हुए उन्हें माला पहनाई और उनके चरणों में श्रद्धापूर्वक वंदन किया सभी ने आशीर्वाद प्राप्त किया और संत के साथ इस दिव्य क्षण को साझा किया। स्वामी सत्यानंद महराज की पदयात्रा का उद्देश्य जनसमूह में धर्म और संस्कार की जड़ें मजबूती से रोपित करना है। संत के साथ उपस्थित प्रमुख व्यक्तित्वों में राजेश यादव, दिलीप यादव, आदेश यादव, जयपाल यादव, अवधनारायण सिंह, सतीश यादव सहित अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...