उन्नाव, दिसम्बर 15 -- नवाबगंज। ग्राम पंचायतों की रीढ़ माने जाने वाले ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों का सत्याग्रह अब तीसरे चरण में प्रवेश कर गया। सचिवों ने प्रतीकात्मक विरोध से आगे बढ़ते हुए शासन-प्रशासन को सीधा संदेश देने के लिए भुगतान प्रक्रिया से जुड़े अपने अधिकृत डोंगल संबंधित अधिकारियों को सौंपे। ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति उत्तर प्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर एक से चार दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर सत्याग्रह किया। पांच को बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री तथा प्रमुख सचिव को 10 सूत्री मांग पत्र दिया। द्वितीय चरण में वाहन भत्ता बढ़ाने के लिए प्रतीकात्मक रूप से साइकिल यात्रा प्रारंभ की। तीसरे चरण में ग्राम पंचायत के भुगतान के लिए अधिकृत डोंगल संबंधित विकासखण्ड के सहायक विकास अधिकारी (पंचा...