बगहा, फरवरी 12 -- बगहा,नगर प्रतिनिधि। होली पर्व को लेकर रेलवे सुरक्षा बल ने शराब तस्करों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। बुधवार की दोपहर बगहा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने डाउन 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस की एक बोगी में जांच के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। आरपीएफ प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि नियमित जांच के क्रम में जैसे ही ट्रेन बगहा स्टेशन पहुंची, पुलिस टीम ने बोगियों में संदिग्ध यात्रियों और सामानों की जांच शुरू की। इसी दौरान यात्रियों की सीट के नीचे दो बड़े पिट्ठू बैग लावारिस हालत में मिले। आसपास बैठे यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने बैग पर अपना दावा नहीं किया। शक होने पर जब बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 155 पीस अंग्रेजी शराब बरामद हुई। प्आशंका जताई जा रही है कि होली को देखते हुए सीमावर्ती उत्तर प्रदेश से शराब की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.