बरेली, फरवरी 26 -- फरीदपुर। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से निकलने के बाद सत्याग्रह एक्सप्रेस में बदमाश ने महिला का मंगलसूत्र खींच लिया और चलती ट्रेन से छलांग लगाकर फरार हो गया। पितांबरपुर स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर महिला फरीदपुर थाने पहुंची और तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल शाहजहांपुर का बताकर उसे लौटा दिया। कुशीनगर जनपद में रहने वाली प्रतिमा की बहन सुनीता की शादी फरीदपुर के कैरूआ गांव में हुई है। कुछ समय पहले सुनीता के ससुर का देहांत हो गया था। गमी की होली होने के कारण मंगलवार रात सुनीता की बहन प्रतिमा कुशीनगर से फरीदपुर आ रही थी। वह सत्याग्रह एक्सप्रेस में जनरल बोगी में सवार थीं। रात करीब दो बजे ट्रेन शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद चली तो गेट पर खड़ा बदमाश झपट्टा मारकर उनके गले से सोने का मंगलसूत्र खींचकर भाग गया। प्रतिमा ने शोर म...