हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 20 -- गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर स्थित पनियहवा में रक्सौल से आनन्द विहार जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे एक 26 वर्षीय यात्री पत्थर लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खड्डा ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविन्द्र नगर रेफर कर दिया गया। पीलीभीत के गोंदिया बेलरा निवासी आजाद 26 वर्ष पुत्र राजीव बिहार गया था। वहां से वह गुरुवार को रक्सौल से आनन्द विहार दिल्ली जाने वाली 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ गोरखपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पनियहवा स्टेशन के निकट मनबढ़ों ने ट्रेन पर पत्थर चला दिया। पत्थर दरवाजे पर बैठे यात्री आजाद के सिर में लग गया, जिससे लहूलुहान हो गया। यह भी पढ़ें- लखनऊ में एक और जघन्य हत्याकांड, किशोरी से की दरिंदगी की कोशिश, क...