गोरखपुर, अगस्त 29 -- गोरखपुर। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को ट्रेन नंबर 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस में ए-2 कोच में बीमार 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वह परिवार के साथ आनंद विहार दिल्ली से सुगौली, बिहार जा रही थी। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर स्थित यात्री मित्र को सूचना मिलने पर डॉ. पीके श्रीवास्तव ने महिला की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। साथ में सफर कर रहे परिवार के लोग इसके बाद शव को अपने साथ लेते गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...