इटावा औरैया, दिसम्बर 30 -- इटावा। शहर में संचालित उप डाकघर सत्यवादी में कुछ ग्राहकों के खातों से बचत अभिकर्ता के माध्यम से गबन और अनियमिता के मामले संज्ञान में आए हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए डाक अधीक्षक देवेंद्र कुमार ने एक जांच टीम का गठन किया है। यह जांच टीम उपडाकघर सत्यवादी में संचालित सभी बचत योजनाओं के खातों का सत्यापन करेगी और यह काम शुरू भी हो गया है। इस जांच टीम के अध्यक्ष के रूप में देवेश कुमार निरीक्षक को नामित किया गया है। डाक अधीक्षक ने बताया है कि जांच के दौरान यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी ग्राहकों के खातों का समुचित परीक्षण हो और वित्तीय अनियमितता को चिन्हित कर कार्रवाई की जा सके । उन्होंने उप डाकघर सत्यवादी से संबंधित सभी ग्राहकों से अपील की है कि यदि उनके खाते में किसी प्रकार की असामान्यता , रकम की कमी या गलत प्रविष...