अयोध्या, अप्रैल 29 -- अयोध्या ,वरिष्ठ संवाददाता। सत्र 2020-21 के होनहार एवं मेहनती छात्र सत्यम सिंह का चयन असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट (इनकम टैक्स विभाग)के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है। यह उपलब्धि न केवल छात्र की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए सम्मान और प्रेरणा का स्रोत भी है। आज छात्र सत्यम ने विद्यालय में आकर सभी छात्रों को अपनी सफलता के बारे में बताते हुए उन्हें भविष्य में सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र शर्मा, सभी शिक्षकगण एवं सभी विद्यार्थियों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट (इनकम टैक्स विभाग)जैसे जिम्मेदार पद पर चयन होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। यह पद न केवल सम्मान का प्रतीक है, बल्कि समाज और प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने का अ...