सत्यम मर्डर केस : नामजद दोनों दोस्तों को गौर पुलिस ने किया गिरफ्तार
बस्ती, जुलाई 2 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के गौर पुलिस ने महुआ डाबर निवासी सत्यम सिंह की मौत के मामले में दो नामजद दोस्तों समेत तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। सत्यम सिंह का शव सात दिन पहले रेलवे लाइन किनारे स्थित तालाब के पास मिला था। पीड़ित की मां लगातार हत्या का आरोप लगाते हुए अधिकारियों का चक्कर लगा रही थी। यह मुकदमा एसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जानकारी एसपी को दिए प्रार्थना-पत्र में सुनीता सिंह पत्नी इंद्रसेन सिंह निवासी महुआ डाबर थाना गौर ने बताया कि 24 जून की शाम छह बजे गांव के प्रेमनाथ उर्फ काका और नयन सरकार उर्फ माइकल उनके पुत्र सत्यम सिंह (20) को बुलाकर ले गए। देर रात तक मेरा पुत्र नहीं लौटा। इस पर सुनीता सिंह तलाश करते हुए प्रेमनाथ उर्फ काका के घर गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.