कानपुर, जनवरी 14 -- कानपुर। ब्राह्मण सत्य, संयम और ज्ञान का प्रतीक है, ये समाज को जोड़ने का सेतु बनाते हैं। ब्राह्मण का कर्तव्य शिक्षा का प्रसार और नैतिक नेतृत्व प्रदान करना है। ब्राह्मण हमेशा अन्याय का विरोध करते हुए कमजोर के साथ खड़ा होता है और समाज में संतुलन को बनाता है। यह बातें इस्कॉन मंदिर के भक्ति वेदांत हाल में बुधवार को ब्राह्मण समाज आफ इंडिया, उत्तर प्रदेश के 'गुरु सांदीपनि सम्मान उत्तरायण 2026' में मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहीं। इस मौके पर 14 विभिन्न क्षेत्रों के महानुभावों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि विचारों का ऐसा दीपक जलाएं जो नैतिकता और विवेक पर आधारित हो। इसमें अंध समर्थन और अंध विरोध नहीं होना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण के गुरु सांदीपनि ऋषि के आश्रम में शास्त्रों, शस्त्र, संस्कार त...