सिमडेगा, जनवरी 15 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के खलीजोर महुआटोली में नव अभिषिक्त फादर असीम प्रभात तिर्की के द्वारा प्रथम ख्रिस्त्याग समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा एवं महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा सहित कई लोग शामिल होकर फा असीम प्रभात तिर्की को बधाई दी। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। विधायक ने नव अभिषिक्त फादर असीम प्रभात तिर्की को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुरोहित का जीवन सेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक होता है। पुरोहित समाज को सत्य, प्रेम और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि आज का यह समारोह न सिर्फ परिवार या गांव का है बल्कि पूरे समाज के लिए गौरव का क्षण है। फादर असीम प्रभात तिर्की से अपेक्षा है कि वे अपने सेवाकाल म...