मधुबनी, जनवरी 30 -- मधुबनी, एक संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं ने बापू के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष टेकनाथ पाठक ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। सत्य, अहिंसा, त्याग और सामाजिक समरसता के उनके सिद्धांत आज भी देश और समाज को दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बापू के विचारों को अपनाने की सबसे अधिक आवश्यकता है, ताकि समाज में बढ़ती हिंसा, असहिष्णुता और भ...