चित्रकूट, अक्टूबर 2 -- चित्रकूट, संवाददाता। धर्मनगरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। स्कूल-कालेजों से लेकर सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित हुए। सभी जगह दोनो महापुरुषों के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। जगह-जगह बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम का गायन भी हुआ। यह भी पढ़ें- Etah News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर लिया स्वच्छता-सत्य-अहिंसा का संकल्पसमारोह में श्रद्धांजलि कलेक्टे्रट में डीएम पुलकित गर्ग, एडीएम वित्त एवं राजस्व चंद्रशेखर, एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल यादव आदि ने श्रद्धापूर्वक नमन किया। डीएम ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, त्याग एवं सत्याग्रह के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को नई ...