नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- बॉलीवुड फिल्मों में बैकग्राउंड म्यूजिक काफी अहम होता है। किसी बड़ी मूवी में, विलन या हीरो की एंट्री अगर बिना बीजीएम के इमैजिन करेंगे तो सीन फीका लगेगा। इस म्यूजिक में जान डालने के लिए इंडस्ट्री में तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट्स होते रहे हैं। म्यूजिक में एक्सपेरिमेंट के मामले में पंचम दा यानी आरडी बर्मन का कोई मुकाबला नहीं था। आज बात करेंगे फिल्म सत्ते पे सत्ता की। इसमें अमिताभ बच्चन डबल रोल में हैं। जब उनके विलन का किरदार बाबू एंट्री लेता है तो कुछ डरावना सा बैकग्राउंड म्यूजिक बजता है। अगर आपको पता चलेगा कि ये किस चीज की आवाज थी तो हंसी नहीं रोक पाएंगे।डबल रोल में अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन की मूवी सत्ते पे सत्ता 1982 में रिलीज हुई थी। इसके गाने भी सुपरहिट थे और लोग आज भी सुनते हैं। अमिताभ बच्चन फिल्म में हीरो और विलन द...