औरैया, जून 24 -- शहर में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति पर नजर रखने के लिए बुधवार को सत्तेश्वर तालाब सौंदर्यीकरण कार्य और राजस्व अधिकारियों-कर्मचारियों के नए आवासों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान तालाब सौंदर्यीकरण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए इसे जुलाई से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद औरैया क्षेत्र में अमृत सरोवर योजना के तहत प्राचीन सत्तेश्वर तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया गया। मौके पर पाया गया कि तालाब की खुदाई, एम्बैंकमेंट और स्टोन पिचिंग का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन शेष कार्य अपेक्षित गति से नहीं चल रहा है। यह भी पढ़ें- सत्तेश्वर तालाब सौंदर्यीकरण कार्य की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी इस पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बारिश शुरू होने से पहले सभ...