जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- जमशेदपुर । चाहे कोई कितना भी गमछा ओढ़ ले या फिर छाता लगा कर चले गर्मी इतनी है कि लोगों को हर कुछ देर पर गले को तर करना पड़ रहा है। इसमें लोगों के लिए सबसे बड़ा सहारा गन्ने का जूस या सत्तू का रस बन रहा है। बस स्टैंड हो या अस्पताल या फिर बाजार हर जगह इसके ठेले लगे हुए हैं। प्यास लगी तो लोग पानी के अलावा इन्हीं पेय पदार्थ से अपनी प्यास बुझा रहे हैं। वहीं बेल के शरबत और आम रस भी खूब बिक रहे हैं। यह भी पढ़ें- कोडरमा के बाजारों में देसी शर्बत की मांग में इजाफा यह भी पढ़ें- गर्मी का कहर: धूप से जनजीवन बेहाल, शीतल पेयों की बढ़ी मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...