छपरा, मार्च 22 -- 33 - गड़खा प्रखंड के वेद नारायण प्लस टू स्कूल महम्मदपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मौजूद बीजेपी नेता व कार्यकर्ता गड़खा, एक संवाददाता। पूर्वी, मध्य एवं पश्चिम मंडल के बीजेपी कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को वेद नारायण उच्च विद्यालय महम्मदपुर में संपन्न हुआ हो गया। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक नई कार्यसमिति के बाद प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारी पार्टी एक परिवार है जबकि अन्य पार्टियों में परिवार ही पार्टी है। राष्ट्र प्रथम हमारा संकल्प है और सत्ता हमारे लिए साधन नहीं साध्य है। प्रशिक्षण के जिला प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...