नई दिल्ली, मार्च 21 -- तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 25 मार्च से केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वे कोझिकोड में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला के अनुसार, यह रैली कोझिकोड बीच पर शाम के समय आयोजित होगी और नौ अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले राहुल गांधी के राज्यव्यापी अभियान का आगाज करेगी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी इस रैली में यूडीएफ के प्रमुख वादों, विशेषकर प्रस्तावित गारंटी कार्ड पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...