सत्ता में बैठे लोग जौनसार-बावर की समस्याओं से अनजान- प्रीतम सिंह
विकासनगर, अगस्त 13 -- चकराता ब्लॉक के खत मोहना स्थित टाइगर फॉल के समीप एक रिजॉर्ट में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान खत क्षेत्र के कई लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि चकराता क्षेत्र पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो खुशी की बात है। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों से प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद जजरेड़ की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को इस समस्या को लेकर सवाल सरकार से करना चाहिए, क्योंकि सत्ता में बैठे लोग जौनसार-बावर की समस्याओं से बेखबर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर जजरेड की समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.