नई दिल्ली, मई 31 -- पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में खुद पर हुए हमले के बाद तृणमूल कांग्रेस के महासचिव एवं सांसद अभिषेक बनर्जी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन के लिए रविवार को उनका आभार जताया है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए इसे 'राज्य प्रायोजित आतंकवाद' करार दिया है। बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "चिंता और निरंतर समर्थन के लिए राहुल जी आपका धन्यवाद। हम भारत की आत्मा की रक्षा करने, लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाने और हमारे संविधान में निहित मूल्यों को बनाए रखने की अपनी लड़ाई में एकजुट और दृढ़ हैं।" अभिषेक ने कहा कि वह सिर्फ जनता के सामने ही झुकेंगे, नाकि सत्ता के सामने। तृणमूल महासचिव ने कहा, "पिछले साल, मैंने 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व ...