कोलकाता, मार्च 26 -- चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने आज (गुरुवार, 26 मार्च) को दावा किया कि अगर उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में सत्ता में आती है, तो पुलिस प्रशासन में आमूल-चूल बदलाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपराधियों के खिलाफ ''उत्तर प्रदेश की शैली में ही भुठभेड़'' करना शुरू कर देगी। खड़गपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में पुलिस अभी सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के इशारे पर काम करती है और अपराधियों तथा 'माफिया' के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रहती है। घोष ने कहा, ''चार मई के बाद सब कुछ बदल जाएगा। जिस पुलिस को आप आज माफिया के साथ बैठकर चाय पीते हुए और भ्रष्ट नेताओं के 'चमचे' के तौर पर काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.