लखनऊ, अप्रैल 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। डा. अम्बेडकर महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद डा. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि लंबे समय तक आंबेडकर, दलितों के आरक्षण और दलित एक्ट का सपा और उसके नेता अखिलेश यादव ने विरोध किया। अब सत्ता पाने के स्वार्थ में स्वभाव के विपरीत यह नारा लगा रहे हैं कि अखिलेश-अम्बेडकर एक हैं। डा. निर्मल ने कहा कि सपा कार्यालय में इस तरह की नारेबाजी से साफ है कि मनुवाद और सामंती व्यवस्था के पोषक अखिलेश यादव को अब यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में दलितों के वोट की चिंता है। उन्होंने आंबेडकर के साथ अखिलेश यादव को जोड़ कर की गई नारेबाजी को लेकर गहरी आपत्ति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पहले डा. आंबेडकर के आधे चेहरे पर अपना चेहरा जोड़ना और अब डॉ. आंबेडकर के नाम के साथ नाम जोड़ना, यह डा. आंबेडकर का अपमान है। डा....