नई दिल्ली, मार्च 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने सोमवार को कहा कि सत्ता विशेषाधिकार नहीं, बल्कि एक पवित्र सार्वजनिक विश्वास है। दिल्ली विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेटिक लीडरशिप के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं। गुप्ता ने कहा कि सत्ता का प्रयोग समाज के अंतिम व्यक्ति की प्रगति के लिए किया जाना चाहिए। विकसित भारत के विजन पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि भारत की एक विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा केवल एक आर्थिक लक्ष्य नहीं है बल्कि समावेशी और पारदर्शी शासन के प्रति प्रतिबद्धता है। विकसित भारत के लिए ऐसे नेताओं की आवश्यकता है जो राष्ट्रीय हित में साहसिक निर्णय लेने का साहस और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने की अखंडता रखते हों।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.