रुद्रपुर, अप्रैल 8 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। रुद्रपुर के भूरारानी के एक बैंक्वेट हॉल में बुधवार को आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने संगठनात्मक मजबूती और अनुशासन पर जोर दिया। कहा कि पार्टी में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सत्ता परिवर्तन की तैयारी कर लें। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी शैलजा ने कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा नियुक्त पदाधिकारियों के खिलाफ बयानबाज़ी करने वालों को तत्काल बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। कांग्रेस की विचारधारा इंदिरा गांधी और प्रियंका गांधी के सिद्धांतों पर आधारित है और कार्यकर्ताओं को इन्हीं मूल्यों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने महिला नेतृत्व को लेकर विशेष जोर दिया और कहा कि काशीपुर व रुद्रपुर में नियुक्त...