सिद्धार्थ, मार्च 20 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। शहर के बीएसए ग्राउंड में शुक्रवार को वीरांगना अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर आयोजित समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सत्ता किसी एक व्यक्ति या दल की स्थाई नहीं होती, बल्कि यह परिवर्तनशील है। जनता जब चाहे बदलाव कर सकती है, इसलिए सबसे बड़ी ताकत जनता के पास है। उन्होंने लोगों को जागरूक रहने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। काबीना मंत्री ने पुलिस कर्मियों के मुद्दों को उठाते हुए कहा कि वे लगातार उनके हित में आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस के लिए विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी को लेकर वे कई बार मुख्यमंत्री से मांग कर चुके हैं और आगे भी इस मुद्दे को मजबूती से उठाते रहेंगे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.