गाजीपुर, दिसम्बर 31 -- गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से पार्टी कार्यालय समता भवन पर स्व.राजनारायन की पुण्यतिथि पर गोष्ठी आयोजित हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्व.राजनारायन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि राजनारायन जी इस मुल्क के आम आवाम की आवाज थे। वह आजीवन अन्याय,जुल्म और शोषण के खिलाफ संघर्ष करते रहे। आम आदमी की खातिर एक दो नहीं बल्कि 17 साल जेल में गुजार दिए और पूरे जीवन में अस्सी बार जेल गये। ऐसा कोई मुद्दा नहीं रहा आम जन से जुड़ा जिस पर राजनारायन ने आवाज न बुलंद की हो। वह सत्ता नहीं सत्याग्रह के पूजारी थे। आजाद भारत में जब अंग्रेजियत बढ़ रही थी तब अंग्रेजी हटाओ आंदोलन शुरू किया। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से शुरू इस आंदोलन को देश भर में फैला ...