लखनऊ, अगस्त 14 -- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1947 के देश विभाजन को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विभाजन और उसकी विभीषिका के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है। सत्ता की लालसा में कांग्रेस नेताओं ने एक राष्ट्र को विभाजित कर दिया और जनविश्वास के साथ विश्वासघात किया मुख्यमंत्री ने कहा कि 1947 में जो लोग मौन थे, उनकी नजर देशहित के बजाय सत्ता पर थी। आज भी उनके कृत्य नहीं बदले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाजन के समय पाकिस्तान को सिंध और पंजाब समेत ऐसे भूभाग भी दे दिए गए, जिन्हें उसने कभी मांगा तक नहीं था। योगी ने कहा कि यह सब सत्ता हासिल करने की लालसा में किया गया।बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार का जिक्र किया उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई म...