नई दिल्ली, जनवरी 28 -- जी जी द्विवेदी,सेवानिवृत्त मेजर जनरल हाल ही में चीन से एक अहम खबर आई कि वहां के सबसे वरिष्ठ जनरल, पोलित ब्यूरो के सदस्य और देश के सर्वोच्च रक्षा निकाय- केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के उपाध्यक्ष झांग यूशिया व सीएमसी में 'जॉइंट ऑपरेशंस' के मुखिया जनरल ल्यू झेनली पर जांच बैठा दी गई है। इससे चीन के राजनीतिक-सैन्य हलकों में हंगामा खड़ा हो गया और चीन की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने वालों के बीच तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। चीन का पूरा प्रशासनिक और सैन्य ढांचा अलग तरह का है। पूरी दुनिया में देशों की सेनाएं होती हैं, लेकिन चीन में सेना की कमान कम्युनिस्ट पार्टी के पास है। इस व्यवस्था को माओत्से तुंग ने सन् 1928 में लागू किया था। तब उन्होंने घोषणा की थी कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ही चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) ...