बदायूं, मार्च 16 -- सांसद आदित्य यादव ने कहा कि बहुजन आंदोलन के महानायक काशीराम ने देश के दलितों, पिछड़ों, गरीबों और वंचित समाज को राजनीतिक चेतना देकर उन्हें अधिकार और सम्मान की लड़ाई के लिए संगठित किया। सांसद आदित्य यादव रविवार को ऑडिटोरियम में आयोजित कांशीराम के 92 वें जन्मदिवस पर मुख्य अतिथि बतौर शामिल हुये। सांसद ने कहा कि कांशीराम का जन्म 15 मार्च 1934 को पंजाब के रूपनगर में हुआ था। एक साधारण परिवार में जन्म लेकर उन्होंने असाधारण संघर्ष के माध्यम से बहुजन समाज को राजनीतिक रूप से जागरूक किया और उन्हें लोकतंत्र में हिस्सेदारी का रास्ता दिखाया। कांशीराम का प्रसिद्ध नारा "जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी" सामाजिक न्याय और समानता की राजनीति का मजबूत आधार है। उन्होंने देश के वंचित समाज को यह समझाया कि लोकतंत्र में केवल वोट देन...