मेरठ, अप्रैल 21 -- महाभारत कालीन ऐतिहासिक द्रौपदी घाट मंदिर पर वैशाख माह की सप्तमी को विशाल मेला आयोजित किया जाता है। जिसे सत्ता फेरी के नाम से जाना जाता है। गुरुवार को आयोजित होने वाले मेले की तैयारियां शुरु हो गई है और दुकानें सजने लगी है। किवदंती है कि माता द्रोपदी इसी घाट पर स्नान करने के उपरांत भगवान शिव की पूजा अर्चना करने मंदिर जाती थी। इसलिए इस घाट का नाम द्रौपदी घाट पड़ गया। प्रत्येक वर्ष वैशाख मास की सप्तमी के दिन द्रोपदी मंदिर पर मेला आयोजित होता है। इसके लिए पहले दिन हजारों की संख्या में महिला श्रद्धालु हस्तिनापुर पहुंच जाती हैं। मंदिर महंत बेगवती ने बताया कि मेले के दिन महिला श्रद्धालु घाट पर स्नान कर मंदिर में पूजा अर्चना करती है और अपने पति की दीर्घायु व परिवार में सुख समृद्धि के लिए बरगद के वृक्ष की पूजा अर्चना कर वृक्ष पर...