आजमगढ़, फरवरी 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के करीब सत्तर फीसदी इमारतों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। आवासीय भूखण्डों पर खड़ी हो रही व्यावसायिक इमारतें बनाने के लिए बेसमेंट, भूतल पर पार्किंग के नाम पर नक्शा तो पास करा लिया, लेकिन पार्किंग नहीं बनायी। पार्किंग की जगह दुकानें खोल दी गयी। शहर में जगह-जगह खुले मल्टी कांपलेक्स, माल, होटल व रेस्टोरेंटों में आने वाले लोग पार्किंग की व्यवस्था न होने से वे अपने वाहनों को सड़कों पर खड़ी कर दे रहे हैं। जिसकी वजह से शहर में आए दिन जाम लग रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...