बक्सर, अप्रैल 14 -- गंगा स्नान के बाद लोगों ने ग्रहण किया सत्तू, गुड़ व आम की चटनी बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सतुआन के अवसर पर मंगलवार को गंगा स्नान के लिए शहर के रामरेखा घाट पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे जिले में सतुआन का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। मंगलवार की सुबह से ही रामरेखा घाट पर लोग पहुंचने लगे। दिन चढ़ने के साथ ही घाट पर हजारों की भीड़ जुट गई। सभी ने उत्तरायण गंगा में पवित्र डुबकी लगाई। इसके बाद भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की। सत्तू, गुड़ व आम के टिकोले, जल से भरे घड़े, हाथ के पंखे वगैरह दान किए। यह भी पढ़ें- सतुआन पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी हजारों की भीड़ लोगों ने सत्तू और आम की चटनी खाई। सतुआन मनाने के लिए दूर देहात से महिलाएं झोला-गठरी लेकर आई थी। इनमें बुजुर्ग से लेकर नविवाहिताएं और युवतियां भी शामिल थी। ...