बलिया, अप्रैल 14 -- बलिया, संवाददाता। जिले भर में मंगलवार को सतुआन (मेष संक्रांति) का पर्व पर लोगों ने परम्परागत तरीके से श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया। लोग गंगा सहित अन्य नदियों व घरों में सुबह स्नान किया। पूजन-अर्चन के बाद दान-पुण्य और सत्तू व आम से पारण किया। पर्व पर स्नान के लिए शहर के विजयीपुर गंगा घाट, महावीर गंगा घाट, शिवरामपुर गंगा घाट के अलावा शहर से सटे माल्देपुर गंगा घाट पर सुबह ही स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ गई। सुरक्षा के मद्देनजर गंगा घाटों पर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात रही। इस पर्व के साथ ही खरमास खत्म व शादी-विवाह का शुभ मुहूर्त शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- सतुआन पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी पर्व पर लोगों ने सतुआ खाने की परंपरा का बखूबी निर्वहन करते सतुआ व आम की चटनी खाकर पर्व मनाया। सतुआन पर्व पर कांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.