गाजीपुर, अप्रैल 14 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। सतुआ संक्रांति (सतुआन) के पावन पर्व पर क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी पर मनाए गए इस पर्व पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लोग गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करते नजर आए और भगवान भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शेरपुर, वीरपुर में लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने सत्तू, गुड़, चना, वस्त्र, पंखा और जल से भरे घड़े का दान कर पुण्य अर्जित किया। मान्यता है कि इस दिन दान-पुण्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।परंपरा यह भी पढ़ें- सतुआन पर गंगा में लगाई डुबकी किया दान-पुण्य के अनुसार लोगों ने संकल्प लेकर सत्तू, गुड़ और मौसमी फल अर्पित किए तथा प्रसाद के रूप में सत्तू-गुड़ का सेवन किया।...