कानपुर, मई 9 -- कानपुर देहात, संवाददाता। नासरसेड़ा स्थित ऐतिहासिक सती माता मन्दिर में आज धर्म ध्वजारोहण, पवित्र घंटारोहण, अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन एवं दीप यज्ञ का आयोजन वैदिक रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ। विद्वान आचार्यों द्वारा वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराए गए। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को हलवा एवं शर्बत का वितरण किया गया। झींझक कस्बा, ग्राम नसरसेड़ा, ग्राम खम्हैला, कमला बाग, संधूपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में बच्चों, वृद्धजनों एवं महिलाओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण किया। महिलाओं के लोक गीतों और भजन से भक्ति की बयार बही। कार्यक्रम संयोजक निर्मल त्रिपाठी ने बताया कि यह ऐतिहासिक मन्दिर 200 वर्ष से भी अधिक प्राचीन है तथा इसका इतिहास सिंधिया सल्तनत से जुड़ा हुआ माना जाता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.