बदायूं, मार्च 20 -- उसावां। नगर के प्रतिष्ठित सती माता मंदिर प्रांगण में हिंदू नववर्ष विक्रम संवत् 2083 का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर पंचायत के वरिष्ठ सदस्यों, प्रमुख नेताओं, व्यापारियों और चिकित्सकों सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर सुरेंद्र राजपूत, ओमप्रताप सिंह, पंकज गुप्ता, सदन गुप्ता, हेमंत महाजन, डी के गुप्ता, सोनू रूबल, भोलू महाराज एवं आचार्यगण सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...