बांदा, फरवरी 26 -- बांदा। संवाददाता शहर से लगे महोखर गांव में सिद्ध पीठ सती माता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। पांचवे दिन कथावाचक नवलेश दीक्षित भागवत पीठ चित्रकूट ने गोवर्धन के महात्म्य को बताया। भगवान श्रीकृष्ण के संदेश इंद्र पूजन के स्थान पर गोवर्धन पर्वत के करने का संदेश यह था कि राजा के स्थान पर प्रकृति महत्वपूर्ण है। इसके अलावा उन्होंने अन्य प्रसंग से जुड़ी कथाओं का भी उल्लेख किया गया। कथा परीक्षित शांति देवी पत्नी रामआसरे सिंह, जागेंद्र सिंह, कृष्ण पाल सिंह, जयगोपाल सिंह, सुधीर, मनीष, रामसिंह, राहुल सिंह, नरेशचंद्र पाठक, प्रेम कुमारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...