सहारनपुर, मार्च 18 -- नागल। बुधवार को कोटा में सती माता स्थल पर एक सप्ताह चले जप व यज्ञ के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। बुजुर्ग प्रदुमन अग्रवाल, जितेश गुप्ता, अमरीश गुप्ता ने बताया कि यहां की मान्यता है कि सती माता व सता महाराज की पूजा अर्चना से व्यक्ति न केवल साधन संपन्न होता है बल्कि ऐश्वर्यता को प्राप्त होता है।‌ सती माता की पूजा अर्चना चैत्र व आश्विन मास की अमावस्या को होती है। ‌मनीष गुप्ता, विकास उर्फ विक्की, विपिन गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, अमरीश गुप्ता, प्रियांक उर्फ मोनू, सुरेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, अनुराग, सुजल, शुभम, प्रदीप गुप्ता, मयंक गुप्ता, राज अग्रवाल, नरेश कुमार, अशोक कुमार, अरविंद गुप्ता, दीपक गुप्ता, अजय अग्रवाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...