सिद्धार्थ, मार्च 22 -- भवानीगंज। भवानीगंज कस्बे में मां दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे श्रीरामकथा के दूसरे दिन शुक्रवार की रात कथावाचक अभिषेक शास्त्री ने सती प्रसंग का वर्णन किया। इसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथावाचक ने कहा कि महिलाओं को अपने पति के विमुख होकर कभी काम नहीं करना चाहिए। उन्होंने सती प्रसंग के अलावा शिव विवाह की कथा भी सुनाई। इस दौरान विनोद कौशल, विकास, नवरंगी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...