हजारीबाग, फरवरी 26 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि प्रखंड के हरली गांव में सती परिवार हरली का वार्षिक बैठक गुरुवार को हरली विवाह मंडप में किया गया।जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया बिगेश्वर महतो ने किया। इसको लेकर कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्व समिति से अध्यक्ष पूर्व मुखिया बिगेश्वर महतो,सचिव दामोदर महतो ,कोषाध्यक्ष धनेश्वर महतो एवं 21कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। बैठक में मुखिया कविता देवी, बालेश्वर कुमार, प्रदीप कुमार , भागिनाथ महतो ,कन्हैया कुमार ,विकास कुमार, महावीर कुमार ,चुरामन महतो ,विजेंद्र कुमार ,देवेंद्र कुमार एवं सती परिवार के लगभग 350 घर से एक एक सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...