अलीगढ़, जुलाई 31 -- अलीगढ़। श्री सत्यनारायण मंदिर, गली कालिया, मानिक चौक में श्रीमहा शिवपुराण कथा चल रही है। दूसरे दिन गुरुवार को कथा बाल व्यास ने भगवान शिव की महिमा व सती चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। बाल व्यास गोविंद महाराज ने कहा कि जिस व्यक्ति को भगवान शिव की भक्ति और उनका प्रेम प्राप्त हो जाता है, वह अत्यंत भाग्यशाली होता है। शिवभक्ति में पवित्रता, सात्विकता और श्रद्धा का विशेष महत्व है। उन्होंने पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन की महिमा बताते हुए भगवान शिव के विभिन्न अवतारों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमहाशिवपुराण का श्रद्धापूर्वक श्रवण करने से मनुष्य के पापों का नाश होता है, चित्त शुद्ध होता है तथा भगवान शिव के चरणों में अटूट अनुराग उत्पन्न होता है। कथा के दौरान बाल व्यास ने वेदुंग ब्राह्मण और पिशाचिनी चंचला की प...