चंदौली, अप्रैल 9 -- शहाबगंज। विकास खण्ड के मसोई गांव में आयोजित सप्तदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचक पूज्य श्री शिवम शुक्ला जी महाराज ने इस अवसर पर माता सती के चरित्र का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया और श्रोताओं को गूढ़ आध्यात्मिक संदेश प्रदान किए। कहा कि भगवान शिव माता सती के साथ अगस्त ऋषि के आश्रम में कथा श्रवण हेतु पहुंचे थे, जहां ऋषि ने उनका विधिवत पूजन किया। इस पर माता सती के मन में संशय उत्पन्न हुआ कि एक ऋषि होकर वे उनका पूजन क्यों कर रहे हैं। इसी अहंकार के कारण वे श्रीराम कथा का पूर्ण लाभ नहीं ले सकीं, जबकि भगवान शिव ने कथा का रसास्वादन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...