प्रयागराज, अगस्त 24 -- प्रयागराज। उन्नाव के एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान के बीच मंच से उतरने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने सतीश महाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर शिकायत पत्र सिविल लाइंस थाने के इंस्पेक्टर को सौंपा। धरने में किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, परवेज अंसारी, जिया उबैद, विजय मिश्रा, अरशद अली, विनय दुबे, रामकिशुन पटेल, राम मनोरथ सरोज आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कांग्रेस के नेताओं ने घेरा थाना, सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: राष्ट्रगान के अपमान पर कांग्रेसियों ने दिया शिका...