लखनऊ, जुलाई 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता विधायक के रूप में शपथ ग्रहण के ऐतिहासिक दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का उनके क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं, समर्थकों व शुभचिंतकों ने अभिनंदन कर सम्मान किया। सतीश महाना 16 जुलाई 1991 को पहली बार विधायक के रूप में शपथ ली थी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सतीश महाना ने अपने आचरण, कार्यशैली और समर्पण से राजनीति में एक अलग पहचान बनाई है। लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने सदैव जनता की समस्याओं के समाधान, क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी है। सतीश महाना ने सभी का आभार जताया। यह भी पढ़ें- सतीश महाना के चार वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका के लिए प्रधानमंत्री ने मेलबर्न से भेजा संदेश इस अवसर पर बीडी राय, अंकित गुप्ता, अनिकेत तिवारी, सतीश याद...