मुंगेर, मई 17 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ऑल इंडिया एससी एंड एसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन, जमालपुर वर्कशॉप के सत्र 2026-2029 के लिए होने वाले चुनाव को लेकर शनिवार को उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई। चुनाव प्रक्रिया को लेकर संगठन कार्यालय परिसर में पूरे दिन गहमागहमी का माहौल बना रहा।

उम्मीदवारों की सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुमन कुमार ने बताया कि एसोसिएशन के पांच महत्वपूर्ण पदों के लिए कुल आठ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद अब कुल छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।

निर्विरोध निर्वाचन उन्होंने बताया कि कारखाना अध्यक्ष पद को छोड़कर बाकी चार पदों पर एक-एक उम्मीदवार रहने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित क...