बोकारो, मई 27 -- चास प्रतिनिधि। बोकारो डीसी ऑफिस के समीप चास निवासी सतीश जायसवाल की भूख हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। वे अपने पुस्तैनी जर्जर मकान के किरायेदारों से बकाया किराया दिलाने, जर्जर मकान के पुनर्निर्माण तथा किराए की दुकान खाली कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। भूख हड़ताल के दौरान सतीश जायसवाल ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता और कथित फर्जीवाड़े में शामिल लोगों पर कानूनी कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मामला एसडीओ न्यायालय में दर्ज होने के बावजूद अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि बिना किसी जांच और उनका पक्ष सुने कथित फर्जी किराया रसीद के आधार पर केस रिकॉर्ड को गायब कर दिया गया। साथ ही मामले से संबंधित दस्तावेजों की अभिप्रमाणित प्रति प्राप्त करने के ...