लातेहार, मार्च 16 -- सतीश चन्द्रवंशी बने रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के चमरडीहा श्री हनुमान मंदिर में श्री रामनवमी पूजा को लेकर रविवार की देर शाम श्रद्धालुओं की बैठक हुई। अध्यक्षता पूर्व रेलवे गार्ड पारसनाथ चंद्रवंशी ने की। रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने के लिए पूजा समिति का गठन किया गया। इसमे सर्वसम्मति से सतीश कुमार चंद्रवंशी को अध्यक्ष, विनोद चंद्रवंशी को उपाध्यक्ष, भगवान दास, कुंदन चंद्रवंशी, विनय अग्रवाल, राजेश को सचिव, नितिन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, भगवान दास को भंडार पाल, प्रमोद कुमार को संरक्षक, पारसनाथ चंद्रवंशी और सुरेंद्र प्रसाद नन्दू को सभापति बनाया गया है। वहीं विष्णु राम, उपेंद्र, अजित, महेंद्र सिंह, रामनाथ, रविशंकर, रंजीत, रौशन, शिवम, धीरज, अभिनव, अमन, विनय, रौनक, नवीन,मनीष और शंकर सहित अन्य श्रद्ध...