तिरुअनंतपुरम, मई 18 -- केरल की नई बनी सरकार के मुखिया के तौर पर कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने शपथ ले ली है। 4 मई को नतीजे आने के बाद करीब 10 दिनों का वक्त लगा और लंबी खींचतान से गुजरते हुए कांग्रेस ने वीडी सतीशन का नाम तय किया था। उनके मुकाबले सीनियर नेता रमेश चेन्निथला और केसी वेणुगोपाल भी रेस में थे। वेणुगोपाल को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है और अंत में उन्हें संतोष करना पड़ा। इसके अलावा चेन्निथला भी सीएम की रेस से हट गए। इस तरह केरल की नई सरकार का रास्ता साफ हुआ, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने इसे अकेले सतीशन के हवाले नहीं किया है। उसने बैलेंस बनाते हुए चेन्निथला और वेणुगोपाल को भी महत्व दिया है। सतीशन सरकार में चेन्निथला भी बेहद मजबूत होंगे। उन्हें होम मिनिस्ट्री और विजिलेंस की जिम्मेदारी मिली है। आमतौर पर यह विभाग मुख्यमंत्री अपने पास ह...